अमरोहा में शराब पीकर गाली दे रहे युवक को टोका तो परिवार पर किया हमला, पथराव और फायरिंग में आठ लोग घायल

Amroha Crime News शराब पीकर घर के बाहर गाली देने से मना किया तो एक पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। फायरिंग व पथराव किया। घटना में एक पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर हालात पर काबू किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 11:33 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 11:33 AM (IST)
अमरोहा में शराब पीकर गाली दे रहे युवक को टोका तो परिवार पर किया हमला, पथराव और फायरिंग में आठ लोग घायल
गांव नोगावां तगा में हुई घटना की वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। जिसमे हमलावर फायरिंग करता दिख रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Amroha Crime News : शराब पीकर घर के बाहर गाली देने से मना किया तो एक पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। फायरिंग व पथराव किया। घटना में एक पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर हालात पर काबू किया। मामला दो सम्प्रदाय के बीच होने से साम्प्रदायिक तनाव बना है।यह घटना नोगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नोगावां तगा की है। यहां पर रईसुद्दीन का परिवार रहता है। पेशे से किसान इमामुद्दीन का घर गांव के बाहर की तरफ है।

आरोप है कि गांव के ही बलवीर सिंह, निपेंद्र, रोबिन व रुद्रप्रताप उनके घर के बाहर शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। रईसुद्दीन ने उन्हें वहां से जाने को कहा तो चारों लोगों ने धार्मिक टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। गाली गलौज के बाद रईसुद्दीन घर में चला गया। परंतु बाद में चारों आरोपित अपने स्वजन को लेकर रईसुद्दीन के घर पहुंच गए। वहां पथराव शुरू कर दिया। हवाई फायरिंग भी की। लगभग 15 मिनट तक बवाल होता रहा।

इस घटना में नन्हें, शमशुद्दीन, रुखसार, तारिक, आमिर, भूरी, शाहरुख व आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित घरों से फरार हो गए हैं। मामला दो सम्प्रदाय के बीच होन के कारण गांव में साम्प्रदायिक तनाव बना हुआ है।

इस घटना की किसी ग्रामीण ने वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल कर दी है। जिसमे आरोपित पथराव व फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सीओ सदर सतीश चंद पांडे ने बताया कि फिलहाल गांव में हालात सामान्य हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी