200 फीट की ऊंचाई से हनुमान लाएंगे संजीवनी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : श्रीराम कथा मंचन समिति ने रामलीला मैदान लाजपत नगर में होने वाली र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Sep 2017 02:51 AM (IST) Updated:Sun, 17 Sep 2017 02:51 AM (IST)
200 फीट की ऊंचाई से हनुमान लाएंगे संजीवनी
200 फीट की ऊंचाई से हनुमान लाएंगे संजीवनी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद :

श्रीराम कथा मंचन समिति ने रामलीला मैदान लाजपत नगर में होने वाली रामलीला की जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता में महामंत्री विनोद सक्सेना और कोषाध्यक्ष मुकुल बंसल ने बताया कि इस साल रामलीला को 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वृंदावन के कलाकारों द्वारा स्वामी घनश्याम भारद्वाज के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला में हनुमानजी को 200 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी लाना औ 30 सितंबर को एमएच कालेज में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। एक अक्टूबर को ब्रज की लठमार होली खेली जाएगी। पदाधिकारियों ने प्रशासन से बिजली के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने की मांग की। बताया कि यह पहली रामलीला है जहां महर्षि वाल्मिकी का पूजन कर मंचन का उद्घाटन किया जाता है। इस अवसर पर श्याम मोहन अग्रवाल, हरिगोपाल शर्मा, श्याम कृष्ण रस्तोगी राजेंद्र अग्रवाल, दुर्गा सरन खन्ना, शरद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी