Move to Jagran APP

पूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का निधन, प्रतापगढ़ में दौड़ी शोक की लहर

नगर पालिका अध्यक्ष 70 वर्षीय हरि प्रताप सिंह का निधन बुधवार रात 12 बजे दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में हो गया। वह पहली बार वर्ष 1995 में अध्यक्ष बने 2017 तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह वर्ष 2023 तक नगर पालिका अध्यक्ष रहीं। मई 2023 में वह फिर अध्यक्ष बने थे। हरिप्रताप वर्ष 2002 से 2007 तक भाजपा से सदर सीट से विधायक भी रहे थे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Thu, 23 May 2024 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 09:03 AM (IST)
नहीं रहे पूर्व विधायक व वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष 70 वर्षीय हरि प्रताप सिंह का निधन बुधवार रात 12 बजे दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में हो गया। वह पहली बार वर्ष 1995 में अध्यक्ष बने 2017 तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह वर्ष 2023 तक नगर पालिका अध्यक्ष रहीं। मई 2023 में वह फिर अध्यक्ष बने थे।

हरिप्रताप वर्ष 2002 से 2007 तक भाजपा से सदर सीट से विधायक भी रहे थे। बेटे विशाल सिंह ने बताया कि माह भर पहले वह अहमदाबाद गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी। दिल्ली में इलाज चल रहा था। मुंह में छाला होने से कुछ खा नहीं पा रहे थे। इससे काफी कमजोर हो गए थे।

बुधवार रात 11:45 अचानक तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक शव घर लाए जाने की संभावना है। एक बेटा व दो बेटियां हैं।

इसे भी पढ़ें: आजमगढ़ में अखिलेश की सभा में दूसरे दिन भी भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.