उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधयेक का शिक्षक करेंगे विरोध, बैठक में लिया गया निर्णय

संभल के बहजोई में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक बीआरसी केन्द्र पर आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधयेक 2021 का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस कानून को किसी भी सूरत में लागू नहीं करने दिया जाएगा।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:05 PM (IST)
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधयेक का शिक्षक करेंगे विरोध, बैठक में लिया गया निर्णय
वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधयेक 2021 का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। संभल के बहजोई में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक बीआरसी केन्द्र पर आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधयेक 2021 का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस कानून को किसी भी सूरत में लागू नहीं करने दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि राज्य सरकार नित नए नए कानून लाकर शिक्षकों का शोषण करने पर आमादा है। इसी प्रकार अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधयेक 2021 लाकर शिक्षकों को पूरी तरह से बधुंआ मजदूर बनाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है। शिक्षकों की सेवा शर्ते अधिकारियों के अधीन करके उनका उत्पीड़न करने का कुचक्र रचा जा रहा है। शिक्षक इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा इस काले कानून के विरोध में आठ मार्च को तीन बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर इस विधयेक की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर लायक सिंह यादव, मोहम्मद रईस, मुकेश गोयल, राकेश शर्मा, प्रतिमा गोस्वामी, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा, देवेश कुमार, अजीत कुमार राघव, दीपक गोस्वामी, राजकुमार, पूनम भारती, रविंद्र अरोरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी