डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, बच्चा गंभीर Rampur News

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 06:30 PM (IST)
डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, बच्चा गंभीर  Rampur News
डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, बच्चा गंभीर Rampur News

रामपुर। जिले के मिलक में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक वर्षीय मासूम को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। गंभीरावस्था में महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर डेढ़ बजे लोहा के पास हाईवे पर हुआ। 

लाड़पुर निवासी चोखे लाल अपनी 30 वर्षीय पत्नी सावित्री को दवा दिलाने के लिए सरकारी अस्पताल आया था। दवा लेने के बाद दंपती एक वर्षीय पुत्री नीलम के साथ साइकिल से घर लौट रहे थे। लोहा पट्टी के पास हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सावित्री सड़क पर बेटी समेत जा गिरी। डीसीएम सावित्री को कुचलती हुई मौके से फरार हो गई। हादसे में मासूम घायल हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। फोन कर एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मासूम को घर भेज दिया। गंभीरावस्था में घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस सरकारी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। 

chat bot
आपका साथी