उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के दूसरी बार निर्विरोध मंडलाध्यक्ष बने राजबहादुर Moradabad News

सबसे खास बात यह है कि राजबहादुर मुरादाबाद के बिलारी के ही रहने वाले हैं। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 11:45 AM (IST)
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के दूसरी बार निर्विरोध मंडलाध्यक्ष बने राजबहादुर Moradabad News
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के दूसरी बार निर्विरोध मंडलाध्यक्ष बने राजबहादुर Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय चुनाव में बिलारी निवासी राजबहादुर सिंह निर्विरोध मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा पूरी कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई। संगठन का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इससे पहले अमरोहा जिले में चुनाव हुआ था, उसमें भी राजबहादुर सिंह मंडलाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वह मंडलीय महामंत्री थे। निर्विरोध निर्वाचन पर सभी शिक्षकों ने खुशी जताई गई और चुनाव अधिकारी ने बधाई दी। यह चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिलारी नगर में स्थित बृजरतन बैंक्वेट हाल में हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में इटावा के गौरव पाठक और बरेली के देवेंद्र सिंह आर्य मौजूद रहे रहे। 

chat bot
आपका साथी