Moradabad Panchayat by election 2021 : आज कड़े पहरे में 1519 पदों के लिए होगा नामांकन, सात को म‍िलेगा स‍िंबल

पंचायत उपचुनाव के लिए आज से 1519 पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ब्लाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसके बाद शाम पांच बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 08:18 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 08:18 AM (IST)
Moradabad Panchayat by election 2021 : आज कड़े पहरे में 1519 पदों के लिए होगा नामांकन, सात को म‍िलेगा स‍िंबल
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। पंचायत उपचुनाव के लिए आज से 1519 पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ब्लाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसके बाद शाम पांच बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। दो ग्राम पंचायतों में उप चुनाव होना है। क्षेत्र पंचायत के एक पद पर चुनाव होगा। रविवार को चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। सात जून को प्रतीक चिह्न आवंटित होने हैं। 12 जून को सभी पदों के लिए मतदान होगा। 14 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर द‍िए जाएंगे। किसी भी जीतने वाले प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य ने हर्ष फायरिंग की तो उसका खामियाजा भुगतना होगा। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई होगी। लाइसेंसी असलहा से फायर करने पर लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है। अवैध असलहा से फायर करने की सूचना पर जेल जाना तय है। इसलिए, जीत होने पर शांति के साथ अपने घरों को जाना है। ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी देहात के पास रहेगी। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

दावेदारों ने झोंकी ताकत

पंचायत उप चुनाव में जीत के ल‍िए दावेदारों ने ताकत झोंक दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही वे प्रचार-प्रसार में जुट गए थे। इंटरनेट मीडिया पर प्रचार के अलावा दावेदार लोगों के घरों पर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं और समर्थन की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें :-

चार लाख की फ‍िरौती लेने के बाद मुरादाबाद के कारोबारी की हत्‍या, दुकान पर जाते समय बदमाशों ने क‍िया था अपहरण

मुरादाबाद में मंडी समिति में छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग और बमबाजी में तीन घायल, चार पर मुकदमा

UP Police : मुरादाबाद के पुलिस कर्मी ने रिश्वत में पीडि़त से मांगा लैपटॉप, स‍िपाही और मह‍िला दारोगा पर कार्रवाई

chat bot
आपका साथी