खाना खा रही पत्नी की थाली में थूका, दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने की शर्मनाक हरकत

Husband Shameful act for Dowry दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर झल्लाए पति ने ऐसा काम किया जिसके बारे में जिसने भी सुना वह हैरान हो गया। पहले तो पति ने खाना खा रही पत्नी की थाली में थूक दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 08:34 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 08:34 AM (IST)
खाना खा रही पत्नी की थाली में थूका, दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने की शर्मनाक हरकत
महिला ने विरोध किया तो पति ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उसको पीटा।

रामपुर, जेएनएन। Husband Shameful act for Dowry : दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर झल्लाए पति ने ऐसा काम किया, जिसके बारे में जिसने भी सुना वह हैरान हो गया। पहले तो पति ने खाना खा रही पत्नी की थाली में थूक दिया। इसका महिला ने विरोध किया तो पति ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उसको पीटा। आरोप है कि रस्सी से गला घोंटकर महिला को जान से मारने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। मामला नगर के ही एक मुहल्ले का है। चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि वह छह माह की गर्भवती है।

आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की नगदी न लाने से क्षुब्ध होकर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। शुक्रवार की दोपहर खाना खाने के दौरान घर आए पति ने महिला की थाली में थूक दिया। महिला ने मामले का विरोध किया तो पति ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि दहेजलोभियों ने इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर महिला को जान से मारने की भी कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह चौकी पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को पति, ससु, देवर के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मामले की जांचकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने अपनी ननद और उसकी बेटी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। चौकाी प्रबारी कोमल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी