सम्भल में मधु मक्खियों ने महिला पर बोला हमला, घायल को सीएचसी में कराया गया भर्ती

चन्दौसी के थाना कुढफ़तेहगढ़ क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में खेत पर बाजरा काट रही महिला पर मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर बमुश्किल महिला को मधु मक्खियों से बचा गया लेकिन तब तक महिला बुरी घायल हो गई।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:19 PM (IST)
सम्भल में मधु मक्खियों ने महिला पर बोला हमला, घायल को सीएचसी में कराया गया भर्ती
बाजरा काट रही महिला पर मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया

सम्भल, जेएनएन। चन्दौसी के थाना कुढफ़तेहगढ़ क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में खेत पर बाजरा काट रही महिला पर मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर बमुश्किल महिला को मधु मक्खियों से बचा गया लेकिन तब तक महिला बुरी घायल हो गई। स्वजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद महिला को डॉक्टर ने घर भेज दिया।

थाना कुढफ़तेहगढ़ क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी छोटे लाल की पत्नी सावित्री देवी शनिवार की सुबह 11 बजे खेत पर बाजरा काट रही थी, अन्य परिजन खेत पर ही कुछ दूरी काम कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला करके उसको घायल कर दिया। सावित्री की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने बमुश्किल उसको मधु मक्खियों के झुंड से बचाया। जब तक महिला घायल हो चुकी थी और अचानक हुए मधु मक्खियों के हमले से वह बेहोश हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान महिला को होश आ गया।

chat bot
आपका साथी