सफर के दौरान अब महिला रेल यात्रियों को म‍िलेगी व‍िशेष मदद, जीआरपी की ये है योजना

Women help desk at railway station सभी प्रमुख स्टेशनों पर खुला महिला हेल्प डेस्क। 100 नंबर पर डायल करते ही पहुंच जाएगी महिला पुलिस। मेरी सहेली टीम प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही महिला यात्रियों से संपर्क करती है और समस्या होने पर समाधान भी करती है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:26 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:26 AM (IST)
सफर के दौरान अब महिला रेल यात्रियों को म‍िलेगी व‍िशेष मदद, जीआरपी की ये है योजना
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

मुरादाबाद, जेएनएन।  Women help desk at railway station। आरपीएफ के बाद अब जीआरपी भी ट्रेनों में सफर करने वाली मह‍िला यात्रियों की मदद के ल‍िए तत्‍पर रहेगी। इसके ल‍िए महिला यात्रियों को केवल 100 नंबर पर डायल करना पड़ेगा। सभी प्रमुख स्टेशनों पर महिला हेल्प डेस्क खोलने के साथ महिला दारोगा व सिपाही भी तैनाती कर दी गई है।

पिछले दिनों आरपीएफ ने ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सहायता और निगरानी के लिए मेरी सहेली टीम का गठन क‍िया। मेरी सहेली टीम प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही महिला यात्रियों से संपर्क करती है और समस्या होने पर समाधान भी करती है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों की सहायता करने के ल‍िए जीआरपी ने महिला हेल्प डेस्क का गठन क‍िया है। इसके तहत सभी प्रमुख स्टेशनों पर महिला हेल्प डेस्क खोला जा रहा है। यहां महिला दारोगा और सिपाही तैनात क‍िए गए हैं। ट्रेन में सफर करने वाली महिला के 100 नंबर पर डायल करते ही कॉल जीआरपी के नजदीक स्टेशन के महिला हेल्प डेस्क पर पहुंच जाएगी। इसके बाद स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी की महिला टीम महिला की मदद के ल‍िए पहुंच जाएगी। स्टेशन परिसर में महिला यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या होने पर महिला हेल्प डेस्क के पुलिस कर्मी मदद करेंगे। जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यह 24 घंटे काम करेगी। महिला यात्रियों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेगी।

chat bot
आपका साथी