Bullet in dispute:पशु चराने को लेकर हुए विवाद में चली गोली,एक की मौत,लोगों ने लगाया जाम Amroha News

पशु चराने को लेकर हुआ था विवाद। दोनों पक्ष आए आमने-सामने। मारपीट मे तीन लोग घायलदो लोगों की हालत गंभीर। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 11:18 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 11:18 AM (IST)
Bullet in dispute:पशु चराने को लेकर हुए विवाद में चली गोली,एक की मौत,लोगों ने लगाया जाम  Amroha News
Bullet in dispute:पशु चराने को लेकर हुए विवाद में चली गोली,एक की मौत,लोगों ने लगाया जाम Amroha News

अमरोहा,जेएनएन।  पशु चराने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि, दो लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने सीएचसी के सामने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा खादर की है। यहां गुरनाम सिंह पुत्र विचित्र सिंह का परिवार रहता है। बताते हैं कि उसके खेत में गांव के ही मुखराम सैनी के पशु घुस गए थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। बात बढऩे पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सैनी समाज के लोगों ने गुरनाम सिंह के परिवार को घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से पीटकर गुरनाम सिंह को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान घायल के पिता विचित्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। जिसकी चपेट में आकर रिंकू सैनी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया।मृतक के आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी है। हत्यारोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि मामूली विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी