कांग्रेस के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम बोले, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है भाजपा

देश को बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को प्रचार प्रसार करें। अल्पसंख्यकों को बताएं कि कांग्रेस के अलावा किसी दल में उनका हित नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 02:30 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 02:30 AM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम बोले, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है भाजपा
कांग्रेस के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम बोले, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है भाजपा

मुरादाबाद, जेएनएन : कांग्रेस के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने रविवार को जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान महानगर में भूड़ा चौराहे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 1976 में देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान में संशोधन कराकर धर्म निरपेक्ष और समाजवाद शब्द जोड़ा था। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी देश को हिदू राष्ट्र बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को प्रचार प्रसार करें। अल्पसंख्यकों को बताएं कि कांग्रेस के अलावा किसी दल में उनका हित नहीं होगा। उनका कहना है कि भाजपा ने देश को धर्म के आधार पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे पूर्व शाहनवाज आलम ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रिजवान कुरैशी के पीर का बाजार स्थित कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। लाल मस्जिद क्षेत्र में पार्षद नदीम अंसारी के घर शहर के जिम्मेदार लोगों से बात करके कांग्रेस के साथ आने की अपील की। दोपहर बाद शाहनवाज आलम ने कांग्रेस नेता असद मौलाई के मुहल्ला डेहरिया स्थित आवास पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और दरगाहों से जुड़े बुजुर्गों से मुलाकात की। इस मौके पर हाजी रिजवान कुरैशी, मुहम्मद अहमद, सफदर नियाजी, अहमद खान, अफजल साबरी, शाहिद फरीदी, फैजान खां, आरिफ पाशा, बब्बू चौधरी,

आसिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस 22 जनवरी से चलाएगी संगठन सृजन अभियान

संगठन सृजन अभियान के तहत 22 जनवरी तक प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी। जिला प्रभारी सचिन त्रिवेदी ने अभियान के इस चरण का खाका तैयार किया। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रविवार को बारिश के बीच संगठन सृजन अभियान के अगले चरण को लेकर जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रभारी सचिन त्रिवेदी ने रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की आठों ब्लॉकों की प्रत्येक न्याय पंचायत में बैठक होगी। उन्होंने कहा कि उक्त बैठकें हर हाल में 22 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। प्रभारी सचिन त्रिवेदी ने कहा कि इन बैठकों में प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर से भी नेताओं की आमद हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से इस काम को अंजाम देना है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने ब्लॉकवार रूट चार्ट व पदाधिकारियों की सूची प्रभारी को सौंपी। इस मौके पर मौजूद ब्लॉक अध्यक्षों से प्रभारी को मिलवाया। इस दौरान इफ्तेखार कुरेशी, अतीक अहमद, शिशुपाल, केशव शर्मा, राजेश पाल, विजयराज सैनी, यूनुस सलमानी, सुधीर पाठक समेत ब्लॉक इकाइयों के नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी