होलिका लगाने को लेकर बढ़ा विवाद

बरौंधा चौंकी क्षेत्र के दिघुली गांव में होलिका लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। धीरे-धीरे दोनों पक्ष के समर्थकों में विवाद बढ़ता देख एसडीएम आशुतोष कुमार दूबे सीओ प्रमोद कुमार मौके पर पंहुचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों व उनके समर्थकों से बात करने के बाद मामला शांत कराया। एक पक्ष के राजेश मिश्र ने एसडीएम को बताया कि गांव में ग्रामसभा की भूमि पर होलिका प्रतिवर्ष की भांति लगायी जाती थी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 07:28 PM (IST)
होलिका लगाने को 
लेकर बढ़ा विवाद
होलिका लगाने को लेकर बढ़ा विवाद

जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : बरौंधा चौंकी क्षेत्र के दिघुली गांव में होलिका लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। धीरे-धीरे दोनों पक्ष के समर्थकों में विवाद बढ़ता देख एसडीएम आशुतोष कुमार दूबे, सीओ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों व उनके समर्थकों से बात करने के बाद मामला शांत कराया। एक पक्ष के राजेश मिश्र ने एसडीएम को बताया कि गांव में ग्रामसभा की भूमि पर होलिका प्रतिवर्ष की भांति लगायी जाती थी लेकिन इस वर्ष गांव निवासी रंगीलाल जायसवाल द्वारा अपनी भूमि में निर्माण के बाद होलिका लगने वाले स्थल को कब्जे करने की नियत से होलिका विवाद छेड़ दिया। एसडीएम के आदेश पर पूर्व में लगने वाले स्थल पर होलिका लर्गा गई। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी