मंबई से आ रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

मुंबई से कमाकर घर लौट रहे 60 वर्षीय एक अज्ञात यात्री को जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत होने पर उसके पैसे व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने यात्री को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:07 AM (IST)
मंबई से आ रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने लूटा
मंबई से आ रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

जासं, मीरजापुर : मुंबई से कमाकर घर लौट रहे 60 वर्षीय एक अज्ञात यात्री को जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत होने पर उसके पास से नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने यात्री को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसे देर शाम तक होश में नहीं आया है।

एक अज्ञात यात्री करीब छह महीने पूर्व मुंबई में कमाने गया था। 26 जनवरी को मुंबई मेल ट्रेन से घर वापस आ रहा था। मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर देर रात उतरने के बाद आटो की तलाश कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग उससे मिले और बातों ही बातों में उसके घर का पता पूछ लिया। जैसे ही उसने अपने घर के बारे में बताया तो एक युवक ने कहा कि वे लोग भी उधर ही चलेंगे। बातचीत के दौरान मेलजोल बढ़ने पर उसे सुर्ती खिलाने के बहाने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद यात्री अचेत हो गया तो उसके रुपये व अन्य सामान लेकर गायब हो गए। काफी देर से प्लेटफार्म पर अचेतावस्था में पड़े यात्री की सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने मंडलीय चिकित्सालय भेजवाया। इस संबंध में जीआरपी ने बताया कि यात्री अभी तक होश में नहीं आया है। इससे यह पता नहीं चल पाया है कि उसके पास कितने पैसे थे और क्या क्या सामान गायब हुए है। उसके होश में आने के बाद पता चलेगा कि उसको कितने का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी