स्वास्थ्य सेवाओं में फिसड्डी कई एमओआइसी को चेतावनी

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समितिे की बैठक की गई। विभाग द्वारा चलाई जा रही कई येाजनाओं में प्रगति कम आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। एमओआईसी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले माह यदि प्रगति कम पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 06:23 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाओं में फिसड्डी कई एमओआइसी को चेतावनी
स्वास्थ्य सेवाओं में फिसड्डी कई एमओआइसी को चेतावनी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। विभाग द्वारा चलाई जा रही कई येाजनाओं में प्रगति कम आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। एमओआईसी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले माह यदि प्रगति कम पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम की समीक्षा के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी सीखड़ से प्रसव की स्थिति तथा योजना के बारे में जानकारी न दे पाने पर चेतावनी दी गई। यह जानकारी ने देने पर चुनार, सीखड़ व चील्ह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे कम प्रगति पाई गई। इसे अगले माह पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मरीजों को नि:शुल्क भोजन की समीक्षा के दौरान कहा स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राय: भोजन न मिलने की शिकायत प्राप्त होती है। सभी केंद्रों पर मरीजों को भोजन उपलब्ध कराया जाए अन्यथा निरीक्षण में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। समीक्षा के दौरान नि:शुल्क जांच एवं उपचार की समीक्षा हुई। परिवार कल्याण कार्यक्रम में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा, विजयपुर, राजगढ़ तथा एएनसी के तहत पंजीकरण कार्यक्रम में सीखड़, विजयपुर, चुनार, लालगंज, पड़री, गुरसंड स्वास्थ्य केंद्रों पर कम प्रगति पाई गई। इस दौरान आयुष्मान भारत व स्वास्थ्य मदों में प्राप्त वित्तीय स्थिति के बारे में भी समीक्षा की गई। सीडीओ प्रियंका निरजन, सीएमओ डा. ओपी तिवारी, सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी, प्राचार्य जीआइसी महेंद्र नाथ, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम, डा. धनश्याम गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार आदि रहे।

मनरेगा के कार्यों की समीक्षा

विभिन्न कार्यदायी विभागों द्वारा मनरेगा से कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विभाग में कम प्रगति हैं वे कार्य में तेजी लाकर कार्य पूर्ण कराएं। इस दौरान भूमि सरंक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता सिचाई के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी