किशोरी के साथ दुष्कर्म, पिता ने लगाया आरोप

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात गांव के ही एक युवक द्वारा घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने यह आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 09:38 PM (IST)
किशोरी के साथ दुष्कर्म, पिता ने लगाया आरोप
किशोरी के साथ दुष्कर्म, पिता ने लगाया आरोप

जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात गांव के ही एक युवक द्वारा घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने यह आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के माध्यम से बताया कि किशोरी की मां शादी समारोह में भाग लेने के लिए रिश्तेदारी में गई थी। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद किशोरी घर में सो गई, और पिता छत पर सोने चला गया। इसी बची रात में लगभग डेढ़ बजे गांव का ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म कर भाग निकला। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी