गो आश्रय स्थल में दुर्व्यवस्था का विरोध

स्त्रद्धड्डह्मड्डठ्ठड्ड श्चह्मड्डस्त्रड्डह्मह्यद्धड्डठ्ठ श्चड्डह्म द्वड्डद्धड्डद्वड्डठ्ठड्डह्यक्द्ब द्दद्धड्डठ्ठह्लश्र द्धड्डद्यड्डद्मड्डड्डठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 07:49 PM (IST)
गो आश्रय स्थल में दुर्व्यवस्था का विरोध
गो आश्रय स्थल में दुर्व्यवस्था का विरोध

गो आश्रय स्थल में दुर्व्यवस्था का विरोध

जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : विकास खंड के वृहद गोआश्रय स्थल में दुर्व्यवस्था के विरोध में विहिप के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने धरना-प्रदर्शन की सूचना दी। इस पर स्थानीय महकमा गुरुवार को घंटों हलकान रहा। भाजपा यूथ के जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह ने गोआश्रय स्थल से राजा यादव को केयर टेकर से हटाने व मृत पशुओं को खुले में नहीं फेंकने की मांग की। इसकी शिकायत तहसीलदार मड़िहान फूलचंद यादव से की। इस पर तहसीलदार के निर्देश पर तत्काल जेसीबी मंगवा कर मृत गोवंश को दफन के लिए गड्ढा खोदवाया गया और विवादित केयर टेकर को हटाने का निर्देश प्रधान को दिया गया।

वृहद गो आश्रय स्थल पर तहसीलदार फूलचंद यादव, एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय, अनुज कुमार सिंह पटेल, ग्राम सचिव विद्यानन्द सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजा कोल व पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डा. केदारनाथ गुप्ता, प्रभारी पशु डा.संदीप कुमार सिंह डटे रहे।

chat bot
आपका साथी