बकरीद कल, बकरों के खरीदार नदारद

बकरीद का महत्वपूर्ण त्यौहार सिर पर है लेकिन बाजारों में सन्नाटा पसरा है। विशेषकर कुर्बानी के लिए मनाए जाने वाला यह इस पर्व पर अभी तक बकरों की मंडी सुनसान पड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 11:35 PM (IST)
बकरीद कल, बकरों के खरीदार नदारद
बकरीद कल, बकरों के खरीदार नदारद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बकरीद का महत्वपूर्ण त्योहार सिर पर है लेकिन बाजारों में सन्नाटा पसरा है। विशेषकर कुर्बानी के लिए मनाए जाने वाला यह इस पर्व पर अभी तक बकरों की मंडी सुनसान पड़ी है। कोई खरीदार ही नहीं आ रहा है। सालों से पालपोस कर बड़े किए बकरों के दाम भी अधिक हैं, पहली बात तो कोई आ ही नहीं रहा है जो आ भी रहा है वह दाम सुनकर ही बिदक जा रहा है।

नगर के इमामबाड़ा, पुरी कटरा, तरकापुर व संगमोहाल पर बकरों की मंडी लगती है। इस समय तो लोग बकरों को लेकर गली- गली घूम रहे हैं। लोग मोल ताव तो करते हैं, बकरे के पुट्ठे पर हाथ रखकर मांस का अनुमान भी लगाते हैं लेकिन दाम सुनते ही मामला गड़बड़ा जा रहा है। अभी तक बाजार में बकरों का दाम चढ़ा हुआ है। दस हजार से कम का कोई बकरा नहीं है। बीस हजार- तीस हजार के दामों तक अच्छे बकरे मिल जा रहे हैं। अभी तक कोई बड़ा बकरा बाजार में नहीं आया जिसमें कोई खूबी हो। इसी रेंज में बाजार चल रहा है। मंडी के जानकारों का कहना है कि 21 अगस्त को भीड़ जुटेगी और उस दिन और अच्छे बकरे भी बाजार में आएंगे। वैसे भी अब अधिकांश लोग बकरों को स्वयं ही पाल रहे हैं और उनकी कुर्बानी दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी