एडीजी ने अष्टभुजा हेलीपैड का निरीक्षण कर लिया जायजा

जनपद में आ रहे राष्टपति रामनाथ कोविद के कार्यक्रम को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण ने शुक्रवार की देर शाम विध्याचल के अष्टभुजा में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीआईजी विध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव व एसपी डा. धर्मवीर सिंह से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 09:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 09:19 PM (IST)
एडीजी ने अष्टभुजा हेलीपैड 
का निरीक्षण कर लिया जायजा
एडीजी ने अष्टभुजा हेलीपैड का निरीक्षण कर लिया जायजा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण ने शुक्रवार की देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 29 नवंबर को जनपद में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

एडीजी ने बैठक के दौरान राष्ट्रपति के रूट से लेकर उनके सुरक्षा तक पर गहनता से बात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के स्तर, लगने वाली फोर्स व मिलने वाले को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को लेकर हर स्तर पर व्यवस्था की देखरेख के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल से प्रशासनिक अधिकारियों को जारी किए गए दिशा निर्देश के बारे में भी जाना।

29 नवंबर को राष्ट्रपति जनपद में आ रहे हैं। इस दौरान वह विध्याचल का दर्शन-पूजन करेंगे। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। इसे लेकर शाम को पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक विध्याचल के अष्टभुजा में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीआइजी विध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव व एसपी डा. धर्मवीर सिंह से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद देवरहवां बाबा आश्रम पहुंचे और बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रपति के आगमन तक हेलीपैड पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने को कहा। इस दौरान डीआइजी पीयूष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, एसपी नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय, आपरेशन एके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व यूपी सिंह, सीओ नगर सुधीर कुमार, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी