हस्तिनापुर में दिखेगी टनकपुर की खूबसूरती
केंद्र सरकार ने एतिहासिक पौराणिक और पुरातात्विक महत्व को इंगित करते हुए हस्तिनापुर को नया सर्किल घोषित किया है। इसके साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की पहल कर दी है।
मेरठ, जेएनएन। केंद्र सरकार ने एतिहासिक, पौराणिक और पुरातात्विक महत्व को इंगित करते हुए हस्तिनापुर को नया सर्किल घोषित किया है। इसके साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की पहल कर दी है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिल्म सिटी के लिए जमीन भी देख ली गई है। नोएडा में फिल्म सिटी बनने से हस्तिनापुर में ग्रामीण पर्यटन की संभावनाएं नए आयाम ले रही है। इससे स्थानीय लोग खुश हैं। नोएडा में फिल्म सिटी बनने से हस्तिनापुर में फिल्म निदेशकों के लिए शू¨टग स्पॉट का शानदार विकल्प उपलब्ध होगा। यहां के महाभारत कालीन इतिहास और प्राचीन मंदिरों को देखने और उनके बारे में जानने की उत्सुकता आज भी लोगों में है। हस्तिनापुर में मध्य गंगनहर पटरी पर जंबूद्वीप से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर ग्रामीण पर्यटन का शानदार व खूबसूरत नमूना ग्रीनलैंड नाम से तैयार किया जा रहा है। इसे उत्तराखंड के टनकपुर की तर्ज पर खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हस्तिनापुर के अलावा निजी क्षेत्र में भी जिले के कुनकुरा गांव में भी ग्रामीण पर्यटन को प्रदर्शित करते हुए शानदार काम किया गया है। झील का नजारा, झोपड़ी-पैडल बोट प्रगतिशील किसान अजय मलिक मध्य गंगनहर के पास बीस एकड़ में ग्रीनलैंड रिजोर्ट पूरी तरह से ग्रामीण पर्यटन को ध्यान में रखते हुए तैयार कर रहे हैं। यहां पैडल बोट, झोंपड़ीनुमा कमरे, स्वी¨मग पूल और झील के नजारों का दृश्य सैलानियों का मन मोहने के लिए पर्याप्त है। अजय मलिक का कहना है कि शहरी लोग भीड़भाड़ छोड़कर शांत वातावरण की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें दो पल सुकून मिल सके। सैलानियों को ग्रीन लैंड में पूरी तरह से ग्रामीण पर्यटन का आनंद मिलेगा। रहन-सहन से लेकर खानपान तक सभी चीजें ग्रामीण परिवेश को परिभाषित करेंगी।