सेल्‍सगर्ल ने मैनेजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, CO आफिस में हुआ जमकर हंगामा Meerut News

शहर के शॉपरिक्स मॉल के अंदर एक स्टोर में सेल्‍सगर्ल के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप स्टोर के डिपार्टमेंट मैनेजर पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 04:10 PM (IST)
सेल्‍सगर्ल ने मैनेजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, CO आफिस में हुआ जमकर हंगामा Meerut News
सेल्‍सगर्ल ने मैनेजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, CO आफिस में हुआ जमकर हंगामा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। शॉपरिक्स मॉल के अंदर एक स्टोर में सेल्‍सगर्ल के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप स्टोर के डिपार्टमेंट मैनेजर पर लगाया है। मंगलवार शाम काम छोड़कर सेल्‍सगर्ल ने सीओ ऑफिस पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में ले लिया। बागपत के खेकड़ा निवासी युवक तपेश्वर कुमार का परिवार दिल्ली में रहता है। दो माह पहले तपेश्वर का स्थानांतरण मेरठ स्थित शॉपरिक्स मॉल के स्टोर में कर दिया।

उत्‍पीड़न का लगाया आरोप

मंगलवार को एक सेल्‍सगर्ल डिप्रेशन का शिकार होने से बेहोश हो गई। उसे सीओ ऑफिस लेकर आई करीब 15 महिला सेल्समैन ने हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि दो माह से ही तपेश्वर उनके साथ स्टोर के अंदर छेड़छाड़ करता है। जिससे सभी सेल्‍सगर्ल के उत्पीडऩ का शिकार हो रही है। सीओ ने तत्काल ही तपेश्वर को हिरासत में ले लिया। उसके साथ महिला दारोगा बुलाकर सभी सेल्‍सगर्ल के बयान दर्ज किए जा रहे है। सीओ चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि महिला सेल्समैन की तहरीर पर दारोगा को जांच करने के आदेश दिए। मैनेजर को हिरासत में लेकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।

शरीर को टच कर बताता था काम

सेल्‍सगर्ल का डिपार्टमेंट मैनेजर पर आरोप है कि वह अक्सर शरीर को टच करने के बाद ही काम बताता था। एक सेल्‍सगर्ल को अक्सर पास बुलाता रहता था। जिससे वह परेशान होकर डिप्रेशन का शिकार हो गई। यह सभी लड़कियों के साथ होता है।

सेल्‍सगर्ल से काम लिया तो लगा दिया आरोप

सीओ चक्रपाणी त्रिपाठी के सामने मैनेजर तपेश्वर ने बताया कि दो माह पहले ही उनका स्थानांतरण यहां पर हुआ है। यहां पर काम करने वाली लड़कियां और लड़के ड्रेस में भी नहीं आते थे। जिससे पता नहीं चलता था कि वे ग्राहक हैं या स्टोर के सेल्समैन। सभी की ड्रेस व्यवस्था जारी कर दी है। इसके बाद सभी के आइ कार्ड बनवाए गए। खाना खाने तक का समय सभी का तय कर दिया है। सभी सेल्‍सगर्ल से काम लिया जा रहा है। जिसके चलते सभी परेशान है, जो स्थानांतरण कराने के लिए छेड़छाड़ का फर्जी आरोप लगा रही है। एक माह की सीसीटीवी फुटेज भी मैनेजर से मुहैया कराने का भरोसा दिया है। 

chat bot
आपका साथी