खाकी पर दाग: मेरठ में दारोगा पर आरोप लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा किया दर्ज

Stain on khaki मेरठ में तैनात सब इंस्‍पेक्‍टर अरुण कुमार पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दारोगा की पत्नी ने दी थी तहरीर महिला के पति समेत चार नामजद। वहीं एसएसपी मेरठ ने विशेष जांच दल का गठन करने की बात कही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:20 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:20 AM (IST)
खाकी पर दाग: मेरठ में दारोगा पर आरोप लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा किया दर्ज
मेरठ में दोनों मुकदमों की विवेचना को एसआइटी गठित होगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Stain on khaki मेरठ के हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। दारोगा की पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म पीडि़त महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने दोनों मुकदमों की विवेचना को एसआइटी यानी विशेष जांच दल का गठन करने की बात कही है।

मकान खरीदने में ली थी रकम

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने दारोगा पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अब दारोगा की पत्नी आरती निवासी सुपरटेक थाना ब्रह्मपुरी की तरफ से कोतवाली थाने में महिला, उसके पति और इनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरती का आरोप है कि महिला दो साल से उसके पति को जानती है। महिला ने सरस्वती लोक में 28 लाख का मकान खरीदा था। वह दारोगा से छह लाख की रकम वसूल चुकी है। 15 लाख की रकम मांग रही थी। रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी।

इनका कहना है

दोनों मुकदमों की विवेचना के लिए एसआइटी का गठन किया जाएगा। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की मेडिकल जांच और थाने में बयान दर्ज कराए जा चुके हैं।

- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

आटो चालक से मोबाइल लूटा

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह बेगमपुल से परतापुर तक आटो चलाते है। उन्होंने बताया कि रविवार रात परतापुर से सवारी लेकर बेगमपुल की तरफ आ रहे थे। इसी बीच आटो में सवार दो महिला व एक व्यक्ति मिलकर लूटपाट करने लगे। रविंद्र ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देखकर आरोपित रविंद्र का मोबाइल लूट कर जंगल की तरफ फरार हो गए। उन्होंने सोमवार को तहरीर देने की बात की है। ब्रह्मïपुरी एएसपी विवेक यादव का कहना है कि अभी रविंद्र की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी