मेरठ में मास्क लगवाकर कोरोना संक्रमण रोकने में जुटी पुलिस Meerut News

मेरठ में संक्रमण की गति सबसे तेज है और मरीजों की संख्या बेतहाशा। सरकार का मानना है कि यह संक्रमण दिल्ली के रास्ते एनसीआर में शामिल उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहुंच रहा है। पुलिस को भी इसकी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 10:53 AM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 10:53 AM (IST)
मेरठ में मास्क लगवाकर कोरोना संक्रमण रोकने में जुटी पुलिस Meerut News
शहर में पुलिस को प्रमुख रास्तों, चौराहों और बाजारों में घूमने वाले लोगों को मास्क लगवाना है।

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जनपदों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मेरठ में संक्रमण की गति सबसे तेज है और मरीजों की संख्या बेतहाशा। सरकार का मानना है कि यह संक्रमण दिल्ली के रास्ते एनसीआर में शामिल उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहुंच रहा है। संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस को शहर के सभी प्रमुख रास्तों, चौराहों और बाजारों में घूमने वाले लोगों को मास्क लगवाना है। इसी आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने गुरुवार से बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ तीस दिवसीय अभियान शुरू कर दिया। गुरुवार को पहले दिन पुलिस ने अभियान चलाकर 386 लोगों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी अभियान चलाया गया और 850 लोगों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया।

एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि यह अभियान शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा। शहर और देहात के मुख्य बाजार, चौराहों और अन्य भीड़ एकत्र होने वाले स्थानो पर चलाया जाएगा और चालान की कार्रवाई की जाएगी। यदि चालान काटने के बाद भी लोग नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी