Unlock Meerut: सप्ताह में पांच दिन खुलेगी नवीन मंडी, प्रशासन ने दी फल, अनाज और सब्जी के लिए व्यापार की अनुमति

दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में मंगलवार से पांच दिन की नई रोस्टर व्यवस्था आरंभ हो गई। सब्जी मंडी में दोपहर तीन बजे से व्यापार हुआ।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 09:14 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 09:14 AM (IST)
Unlock Meerut: सप्ताह में पांच दिन खुलेगी नवीन मंडी, प्रशासन ने दी फल, अनाज और सब्जी के लिए व्यापार की अनुमति
Unlock Meerut: सप्ताह में पांच दिन खुलेगी नवीन मंडी, प्रशासन ने दी फल, अनाज और सब्जी के लिए व्यापार की अनुमति

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में मंगलवार से पांच दिन की नई रोस्टर व्यवस्था आरंभ हो गई। सब्जी मंडी में दोपहर तीन बजे से व्यापार हुआ। नई व्यस्था में पांच दिन तक अनाज, फल और सब्जी मंडी खुलेगी। लोहिया नगर मंडी में भी सप्ताह के दो दिन रविवार और शनिवार को छोड़कर व्यापार होगा।

नई व्यवस्था में सब्जी मंडी के लिए दोपहर में तीन बजे से रात आठ बजे तक समय निर्धारित किया है। मंडी सचिव द्वारा जारी आदेश मंगलवार को ही लागू हो गया। दोपहर में दो बजे से किसान वाहनों से सब्जी लेकर आने शुरु हो गए। खरीददार भी पहुंचे।

सब्जी मंडी व्यापार संघ के अशोक सोनकर और भूषण शर्मा ने बताया कि रात आठ बजे तक समय कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। बताते चलें कि अभी तक सब्जी मंडी सप्ताह के तीन दिन खुल रही थी। मंगलवार को पांच दिन बाद मंडी खुली इसलिए भीड़ भी रही। पुराने रोस्टर के अनुसार सब्जी मंडी का समय रात आठ बजे से एक बजे तक था।

फल मंडी के लिए सुबह छह से नौ बजे तक समय निर्धारित किया गया है। अनाज मंडी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेगी। अनाज मंडी के प्रधान मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ने पांच दिन मंडी खोल कर व्यापारियों की मांगों पर ध्यान दिया है। लोहियानगर मंडी का समय सुबह छह बजे से दस बजे तक रखा गया है।

मंडी सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी सप्ताह में पांच दिन खुलेगी। प्रत्येक शनिवार और रविवार को मंडी बंद रहेगी। गेट नंबर एक से वाहनों का प्रवेश होगा और दो से निकासी होगी। व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं मास्क, सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चत कराएंगे। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। जो व्यापारी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार से शुक्रवार इस तरह खुलेगी नवीन मंडी

फल मंडी- सुबह छह से नौ बजे तक

अनाज मंडी - सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक

सब्जी मंडी - दोपहर तीन से रात आठ बजे तक

लोहियानगर फल और सब्जी मंडी - सुबह छह से 10 बजे तक

chat bot
आपका साथी