बर्फीली सर्द हवाओं से जनजीवन ठिठका

मवाना सप्ताह पूर्व बारिश के बाद बिगड़ा मौसम अभी अभी पटरी पर नहीं आ सका है। बर्फीली सर्द हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित है। सोमवार को भी मौसम अत्यधिक ठंडा रहा। दोपहर बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए और कुछ समय धूप खिली लेकिन सिरहन बरकरार रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 06:50 PM (IST)
बर्फीली सर्द हवाओं से जनजीवन ठिठका
बर्फीली सर्द हवाओं से जनजीवन ठिठका

मेरठ, जेएनएन। मवाना सप्ताह पूर्व बारिश के बाद बिगड़ा मौसम अभी अभी पटरी पर नहीं आ सका है। बर्फीली सर्द हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित है। सोमवार को भी मौसम अत्यधिक ठंडा रहा। दोपहर बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए और कुछ समय धूप खिली, लेकिन सिरहन बरकरार रही।

जनवरी माह आधा बीच गया और ठंड चरम पर है। गत सप्ताह दो-तीन दिन रुक-रुककर बारिश होने से मौसम के मिजाज बिगड़ गए थे। बारिश के बाद कोहरे सुबह शाम कोहरे की आमद होने व बर्फीली सर्द चलने से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अभी भी दिनचर्या पटरी पर नहीं आ सकी है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह देर से ही घरों से निकल पाते हैं और देर शाम सर्दी कैद होने के लिए विवश कर देती है। मौसम पूरी तरह साफ नहीं होने से जनजीवन प्रभावित है। बुजुर्ग धर्मपाल सिंह बताते हैं कि मकर संक्रांति के लगभग सप्ताह बाद मौसम में कुछ परिवर्तन होने लगता है। रातें छोटी और दिन बड़ा होने लगेगा।

व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस की मांग उठी

मवाना : उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष सोनिका गुप्ता के आवास पर हुई, जिसमें व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता पर देने की मांग उठाई गई। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल अराजनैतिक संगठन है, जिसमें सभी धर्म जाति के व्यापारी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की तर्•ा पर केन्द्र में भी राष्ट्रीय व्यापारी आयोग के गठन की मांग करते हुए व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता पर देने की मांग की।

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलकनंदा अग्रवाल को महामंत्री ने मनोनीत किया गया। बैठक में रीना अग्रवाल, मोनिका यादव, अजय राजवंशी, तनु राजपूत, विनीत राजपूत, विवेक अग्रवाल शिवम गर्ग, रूस्तम यादव आदि व्यापारी रहे।

chat bot
आपका साथी