Move to Jagran APP

UP News: महराजगंज में ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

UP News बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगार में ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम पांच बजे के करीब दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की दबकर मृत्यु हो गई। दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल व मृतक झारखंड प्रदेश के लोहरदगा जिले के निवासी हैं। नौसागर गांव के समीप बृजभूषण ईंट भट्ठा चलाते हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Wed, 01 May 2024 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 08:52 PM (IST)
महराजगंज में ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

जागरण संवाददाता, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगार में ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम पांच बजे के करीब दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की दबकर मृत्यु हो गई। दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल व मृतक झारखंड प्रदेश के लोहरदगा जिले के निवासी हैं।

loksabha election banner

नौसागर गांव के समीप बृजभूषण ईंट भट्ठा चलाते हैं। बुधवार की शाम ईंट निकासी के दौरान अचानक दीवार भरभरा कर श्रमिकाें के ऊपर गिर गई। जिससे वहां कार्य कर रहे पांच श्रमिक दब गए। दीवार गिरते ही वहां अफरा- तफरी मच गई।

मौके पर तीन श्रमिकों की मौत

स्थानीय लोगों ने दौड़ कर ईंट व मिट्टी हटा कर श्रमिकों को बाहर निकाला। इस दौरान संतोष उराव निवासी बेटहट जामुन टोली थाना व जनपद लोहरदगा, पार्वती निवासी पतरातु, खलिहान टोली थाना किसको जनपद लोहरदगा व सुशीला उराव जीमा निवासी बरवाट टोली, थाना कुडू , जनपद लोहरदगा झारखंड की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

रमेश निवासी खलिहान, पतरातु टोली, थाना बठाडू, जनपद लोहरदगा व शांति निवासी बोंगा थाना बगाडू जनपद लोहरदगा झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। एसडीएम फरेंदा नवीन प्रसाद, सीओ अनिरुद्ध कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कन्नौज से सुब्रत की अग्नि परीक्षा, तो अखिलेश के सामने विरासत की जंग; पढ़ें क्या है इस सीट पर यादव परिवार का इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.