Leopard In Meerut: मेरठ के किठौर में फिर तेंदुए की दस्तक, खरगोश का शिकार करते वीडियो हुआ वायरल

मेरठ में एक बार फिर तेंदुए ने दस्‍तक दे दी है। यहां इंटरनेट मीडिया पर खरगोश का शिकार करते तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ है। जो किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गोविंदपुर संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। तेंदुए की अचानक दस्तक से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 09:30 PM (IST)
Leopard In Meerut: मेरठ के किठौर में फिर तेंदुए की दस्तक, खरगोश का शिकार करते वीडियो हुआ वायरल
तेंदुए द्वारा शिकार करते हुए जड़ौदा के युवक ने बना ली वीडियो, लोगों में दहशत।

मेरठ, जेएनएन। Leopard In Meerut मेरठ में इंटरनेट मीडिया पर खरगोश का शिकार करते तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गोविंदपुर संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। महीनों बाद तेंदुए की अचानक दस्तक से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। मंगलवार शाम जड़ौदा निवासी कासिम पुत्र नन्हें किठौर से घर लौट रहा था। महलवाला-गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग के पास उसे खाली पड़े खेत के एक छोर पर तेंदुआ नजर आया। जिसे देख युवक ने अपने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

वन विभाग रखेगा गतिविधि पर नजर

इसी दौरान तेंदुए ने खरगोश को दबोचकर अपना निवाला बना लिया। कासिम ने यह वीडियो जड़ौदा पहुंचकर लोगों को दिखाई। जिसके बाद वीडियो वायरल हुई। उधर, डीएफओ राजेश कुमार ने कहा कि बीते मार्च से ही तेंदुआ परिवार की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। टीम उसकी लोकेशन ट्रेस करती रहती है। तेंदुए ने अभी तक इंसानों से दूरी बनाकर रखी है। अभी भी टीम विजिलेंस कर रही है। मौका लगते ही तेंदुआ पकड़ लिया जाएगा। तेंदुए की सूचना से क्षेत्र में अब थोड़ी दहशत बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी