बढ़े हाथ तो बनने लगी ठंडी सड़क की बात

दैनिक जागरण के माय सिटी माय प्राइड अभियान के तहत ठंडी सड़क की मुहिम में हाथ से हाथ जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 06:26 AM (IST)
बढ़े हाथ तो बनने लगी ठंडी सड़क की बात
बढ़े हाथ तो बनने लगी ठंडी सड़क की बात

मेरठ। दैनिक जागरण के माय सिटी माय प्राइड अभियान के तहत ठंडी सड़क की मुहिम में हाथ से हाथ जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बढ़ता जा रहा है। रविवार को महापौर सुनीता वर्मा ने जेल रोड पर पहुंचकर कई पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि ठंडी सड़क की मुहिम में नगर निगम स्तर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

दैनिक जागरण के माय सिटी माय प्राइड अभियान के तहत ठंडी सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए जेल रोड को चुना गया है। जेलचुंगी चौराहे से जेल पुलिस चौकी तक पंचवटी वर्ग के छायादार पौधों को रोपा जा रहा है। पौधे लंबे हैं, ताकि जल्द से जल्द पेड़ का आकार लेकर ऑक्सीजन और छाया देने योग्य बन जाएं। इनमें पीपल, बरगद, नीम, आंवला, अर्जुन के पौधे शामिल हैं। सड़क के दोनों तरफ ऐसे छायादार पौधे हो जाने से यहां शीतलता बनी रहेगी। इस रोड पर पहले से भी छायादार पेड़ हैं जो इन नए पौधों के साथ शोभा बढ़ाएंगे। अभियान की शुरुआत शनिवार को हुई थी। दूसरे दिन पौधारोपण में महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि यह योजना अच्छी है। दोनों तरफ छायादार पेड़ होने से राहगीरों को राहत देंगे।

---

गड्ढा खोदने और सिंचाई में इनका सहयोग

पौधारोपण के लिए जागरूक नागरिक एसोसिएशन के महासचिव गिरीश शुक्ला, केएल बत्रा, मुकेश शर्मा, विपिन पंवार, सत्यवीर शर्मा, राहुल चौधरी, ओपी मिश्रा, गौरव, राहुल चौधरी व सीपीएस यादव आदि के सहयोग से गड्ढे खोदे गए। सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स होने के कारण इन लोगों की तरफ से श्रमिक लगाकर गड्ढे खोदे गए। ठंडी सड़क बनाने के लिए माय सिटी माय प्राइड अभियान के तहत आयोजित राउंड टेबल कांफ्रेंस में गिरीश शुक्ला ने इस लक्ष्य को धरातल पर साकार करने को नोडल की भूमिका में रहने का वादा किया था।

chat bot
आपका साथी