झालर लगाते 11वीं मंजिल से गिरी छात्रा, मौत

पल्लवपुरम की अंसल कोर्टयार्ड कालोनी में गुरुवार रात 11वीं मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 05:30 AM (IST)
झालर लगाते 11वीं मंजिल से गिरी छात्रा, मौत
झालर लगाते 11वीं मंजिल से गिरी छात्रा, मौत

मेरठ, जेएनएन। पल्लवपुरम की अंसल कोर्टयार्ड कालोनी में गुरुवार रात 11वीं मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने फ्लैट की बालकनी में ग्रिल पर झालर लगा रही थी। एकाएक पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। गिरते ही छात्रा के हाथ, पैर, कमर और सिर की हड्डियां टूट गई। नाक से खून बहने लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव मर्चरी भेजा।

पुलिस के मुताबिक, हाईवे पर अंसल कोर्टयार्ड स्थित सी-ब्लाक की 11वीं मंजिल पर संजीव चौधरी का परिवार रहता है। संजीव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और उनकी पत्नी बरेली के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। संजीव की 15 वर्षीय बेटी श्रीश सोनीपत स्थित स्कूल में कक्षा-10वीं की छात्रा है। श्रीष घर पर आई हुई थी।

इनका कहना है

छात्रा फ्लैट की ग्रिल पर झालर लगाते हुए गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव मर्चरी पहुंचा दिया है।

संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला।

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं

संजीव चौधरी का परिवार दीपावली की तैयारी में जुटा था। घर पर गिफ्ट और अन्य सामान रखा हुआ था। त्योहार मनाने घर आई श्रीश बेहद खुश थी। मगर, एक ही पल में सबकुछ बदल गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस और पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

थाना क्षेत्र के गांव नैडू में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय विनय पुत्र स्व. राजपाल की मौत हो गयी। उसका शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक व मुंह से खून बह रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसओ शिववीर सिंह भदौरिया मौके पहुंच और मृतक के स्वजन से पूछताछ की। वहीं, लोगों ने हत्या की आशंका जतायी। सीओ उदयप्रताप सिंह भी फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घंटों जद्दोजहद के बाद स्वजन ने हत्या की आशंका को नकारते हुए मिर्गी के दौरे पड़ने की बीमारी से मौत का कारण बताया। पुलिस ने स्वजन की इच्छानुसार शव उनको सौंप दिया। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी