गंगानगर में गेल की पाइप लाइन फटी, तीन घंटे आपूर्ति ठप

गंगानगर में गेल गैस की पाइप लाइन फट जाने से रसोई को आपूर्ति अचानक ठप हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM (IST)
गंगानगर में गेल की पाइप लाइन  फटी, तीन घंटे आपूर्ति ठप
गंगानगर में गेल की पाइप लाइन फटी, तीन घंटे आपूर्ति ठप

मेरठ, जेएनएन। गंगानगर में गेल गैस की पाइप लाइन फट जाने से रसोई को आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इससे कामकाज प्रभावित हुआ तो वहीं गैस रिसाव ने चिंता बढ़ा दी। अग्निशमन वाहन पहुंचाया गया। बहरहाल, बचाव दल ने पहले ही इंतजाम कर लिया। पाइप को दुरुस्त करने में समय लगा। कुछ कालोनियों में डेढ़-दो घंटे तो कुछ कालोनियों में आपूर्ति सुचारू होने में तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त लगा।

दरअसल, गंगानगर में एमडीए की सड़क का कार्य चल रहा था। जेसीबी से पेड़ की जड़ उखाड़ने का कार्य शुरू हुआ तभी तेज टक्कर से वहां से गुजर रही गेल गैस की पाइप लाइन फट गई। करीब 15 मिनट तक रिसाव होता रहा। गैस रिसाव होने पर कर्मचारियों को पाइप क्षतिग्रस्त होने का पता चला तो कर्मचारियों ने कंपनी को सूचना दी। इसके बाद गेल का बचाव दल पहुंचा और अग्निशमन गाड़ी भेजी गई। गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक, मेरठ क्षेत्र विनय कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त कर लिया गया। आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टेंपो में मारी टक्कर, हंगामा: सरधना-बिनौली मार्ग पर मैनापुठी गांव के सामने गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टेंपो नहीं पलटा। इस दौरान किसान व टेंपो चालक में मारपीट हुई।

शनिवार शाम जैनपुर निवासी किसान ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लादकर मिल को जा रहा था। जब वह मैनापुठी गांव के सामने पहुंचा तो उसने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से बच गया। वहीं, टेंपो में सवार लोगों में चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग भी आ गए। इस दौरान किसान व टेंपो चालक में मारपीट हो गई व मौके पर हंगामा हो गया। गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया। वहीं, मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया।

chat bot
आपका साथी