बागपत में फर्नीचर के गोदाम में आग से अफरातफरी, मालिक भी झुलसा

बड़ौत शहर में विद्या हार्डवेयर एंड प्लाइवुड के नाम से मनोहर लाल जैन अनुराग जैन का फर्नीचर व लकड़ी का गोदाम है। बुधवार सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें सूचना दी कि गोदाम में आग लगी हुई है। गोदाम मालिक व अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 10:40 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 10:40 AM (IST)
बागपत में फर्नीचर के गोदाम में आग से अफरातफरी, मालिक भी झुलसा
बागपत में फर्नीचर के गोदाम में आग से अफरातफरी

बागपत, जागरण संवाददाता। बड़ौत शहर में बुधवार तड़के हाईवे स्थित लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में गोदाम मालिक भी झुलस गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची।

शहर के शगुन फार्म हाउस के बराबर में विद्या हार्डवेयर एंड प्लाइवुड के नाम से मनोहर लाल जैन अनुराग जैन का फर्नीचर व लकड़ी का गोदाम है। मंगलवार की देर शाम गोदाम मालिक गोदाम को बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की तड़के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें सूचना दी कि गोदाम में आग लगी हुई है, जिसके बाद गोदाम मालिक व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी दमकल विभाग को भी दी गई। इसी दौरान आग को गोदाम मालिक व कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

कारण की अभी नहीं मिली जानकारी 

इस दौरान दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास करते गोदाम मालिक विवेक जैन भी चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। गोदाम मालिक विवेक जैन ने बताया कि हादसे में लगभग 10 लाख रुपये का फर्नीचर, लकड़ियां, मशीनें बेकार हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका हैं।

छत भी गिरी

फर्नीचर के गोदाम में लगी आग से गोदाम के कई हिस्सों की छत भी गिर गई। गोदाम के पिछले हिस्से में रखे प्लाइवुड के कीमती गेट, मशीनरी आदि जल गए। छत गिरते ही आग बुझाने में लगे लोगों में भी अफरतफरी मच गई। एफएसओ ने बताया कि गोदाम में लगी आग की जानकारी देरी से मिल सकी, अधिकांश आग को बुझा दिया है। लकड़ियों में कुछ आग सुलग रही है उसे जल्द ही बुझा दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी