रोजगार सहित कई मांगों को लेकर दिव्यांगों का कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन Meerut News

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग समूह उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिले के दिव्यांगों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 01:19 PM (IST)
रोजगार सहित कई मांगों को लेकर दिव्यांगों का कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन Meerut News
रोजगार सहित कई मांगों को लेकर दिव्यांगों का कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिव्यांग समूह उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिले के दिव्यांगों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वहीं पर धरना देकर बैठ गए। उनकी मांग है कि दिव्यांग के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाकर दिव्यांगों को आवश्यक रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगों के लिए दिव्यांग आयोग का गठन होना चाहिए। आयोग में दिव्यांग व्यक्तियों को ही पदों पर स्थापित किया जाए। जिससे दिव्यांगों में सामंजस्य बन सके। दिव्यांगों के लिए शिक्षा निशुल्क होनी चाहिए। उन पर आश्रितों को भी शिक्षा की निशुल्क व्यवस्था की जानी चाहिए।

यह मांगें रखीं

इसके अलावा दिव्यांगों पर आश्रित परिवारजनों को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार द्वारा चलाई गई आयुष्मान भारत योजना में आवश्यक रूप से शामिल किया जाए। दिव्यांगों को जनसंख्या के आधार पर 4% आरक्षण दिया जा रहा है, उसे बढ़ाकर 15% किया जाए। दिव्यांगों को राजनीति में आने के लिए कम से कम 4% आरक्षण की व्यवस्था की जाए। जिससे संसद व राज्यसभा में भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें। धरने के दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन में अमित शर्मा, पवन कुमार, अमित शर्मा, अनुज शर्मा, जितेंद्र, संजीव, राजू, गुलजार सैफी, पवन, दीपक शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी