घना कोहरे में रेंग रहे वाहन, आवागमन मुश्किल

तीन दिनों से दिन में धूप और रात में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM (IST)
घना कोहरे में रेंग रहे वाहन, आवागमन मुश्किल
घना कोहरे में रेंग रहे वाहन, आवागमन मुश्किल

जागरण संवाददाता, मऊ : तीन दिनों से दिन में धूप और रात में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे की वजह से रात में वाहनों से चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर दूरदराज जाने वाले वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। यही नहीं लखनऊ तक की यात्रा करना मुश्किल हो गया है। अब लोग रात की बजाय दिन में यात्रा करना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं। दिन में धूप निकलने की वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। दो दिन तक स्थिर रहा पारा मंगलवार को चढ़ गया। इसकी वजह से दिन में मौसम थोड़ा गर्म जरूर रहा, लेकिन गलन कम नहीं रही। शाम होते ही सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी होने लगी।

मंगलवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेंटीग्रेड पर रहा। रविवार व सोमवार को अधिकतम पारा 19 डिग्री व न्यूनतम पार 09 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। मंगलवार की सुबह आसमान कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि सूर्यदेव का दर्शन नहीं होने वाला है। 100 मीटर दूर भी नहीं दिखाई दे रहा था। दस बजे के बाद अचानक मौसम का रूख बदला और धूप निकल आई। दिनभर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए।

सोमवार की रात में ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। सुबह उठे तो कोहरे से चंद दूरी भी देखना मुश्किल हो रहा था। रात में गाड़ियां रेंगते हुए चल रही थीं। इसकी वजह से दूरदराज से यात्रा करने वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों लग गया।

-------------------

कराई अलाव की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : समाजसेवी आनंद मल्ल विशेन सन्नी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए रामपुर थाना परिसर, मर्यादपुर, बांकेपुर, कोटियां, लखनौर गांव के विद्यालयों, मंदिरों समेत अन्य अनेक सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई। महेश मल्ल, विवेक, रवि, डबलू, गोविद, विशाल, शुभम आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी