आग उगलती हवाओं से घरों में कैद हुए लोग

मौसम की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आग उगलती हवाओं ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जरा सी असावधानी होने पर गांव-गांव में लोग लू की चपेट में आने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 06:29 AM (IST)
आग उगलती हवाओं से घरों में कैद हुए लोग
आग उगलती हवाओं से घरों में कैद हुए लोग

जागरण संवाददाता, मऊ : मौसम की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आग उगलती हवाओं ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जरा सी असावधानी होने पर गांव-गांव में लोग लू की चपेट में आने लगे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही लू की रफ्तार देख लोग घरों में ही कैद हो जा रहे हैं, कुछ लोग बाहर निकल भी रहे हैं तो पूरी सावधानी के साथ। जिला अस्पताल में लू की चपेट में आकर बीमार होने वालों की तादात बढ़ने लगी है। गुरुवार को लगभग 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को खूब छकाया।

मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में तापमान दिन में 42 डिग्री तक पहुंच गया। 15 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगो की दिनचर्या पर ब्रेक लगा दिया। दिन में बाजार सूना हो जा रहा है। चुनाव के साथ ही गर्मी के चलते सरकारी कार्यालयों मे भी उपस्थिति नगण्य रह रही है। क्षेत्र मे कोई ऐसा दिन नही रह रहा है, जिस दिन मौसम अपना सितम न ढा रहा हो। विगत एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर ही रह रहा है। अलबत्ता गर्म हवा के चलने की रफ्तार मे कुछ कमी आई है। मौसम की बेरुखी के चलते आम जन घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहा है। आवश्यक या आकस्मिक होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान लोग चेहरे से लेकर पूरी शरीर तक ढक कर निकल रहे हैं। शाम के समय जब तापमान मे कुछ कमीं हो रही है तभी बाजार में कुछ भीड़ दिखाई दे रही है। दोपहर में ग्रामीण बाजारों में सन्नाटा छा जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी वीके यादव ने बताया कि इस समय बाहर निकलते समय सिर के साथ ही पुरे शरीर को ढक कर चलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी