माघ मेले को लेकर निगम अलर्ट, लगाई अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता मऊ माघ मेला को लेकर रोडवेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रयागराज के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:53 PM (IST)
माघ मेले को लेकर निगम अलर्ट, लगाई अतिरिक्त बसें
माघ मेले को लेकर निगम अलर्ट, लगाई अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता, मऊ : माघ मेला को लेकर रोडवेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रयागराज के लिए स्थानीय रोडवेज से अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा यात्रियों के बढ़ने के साथ ही रोडवेज बसों की संख्या तत्काल बढ़ा दी जाएगी। बसों के रवाना होने से पूर्व इन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा परिचालक को फ‌र्स्ट एड बाक्स व सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह बसें सुबह आठ बजे से नौ बजे तक लगातार चलाई जा रही हैं। इसके अलावा यात्रियों की तादाद को देखते हुए बसों की व्यवस्था कर भी भेजा जा रहा है।

मऊ डिपो में कुल 47 रोडवेज बसें हैं। यहां पर कुल चालक 75 व परिचालक 80 हैं। आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व है। इसके अलावा माघ मेला भी शुरू हो गया है। ऐसे में जनपद सहित आस-पास के जिलों से भारी संख्या में यात्री प्रयागराज रवाना होते हैं। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। शुरुआती दौर में ही तीन बसों को प्रयागराज के लिए चलाया जा रहा है। मेलार्थियों के लिए पहली बस आठ बजे, दूसरी बस साढ़े आठ बजे व तीसरी बस नौ बजे रवाना हो रही है।

यात्रियों की तादाद बढ़ने पर दूसरे रूट की बसों को इधर मोड़ दिया जा रहा है। फिलहाल अभी तक यात्रियों की ज्यादा तादाद बढ़ी नहीं है, फिर भी अतिरिक्त बसों को तैयार किया गया है। सभी बसों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सैनिटाइज करके भेजा जा रहा है। इसके लिए सभी परिचालक को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है।

-----------

कोरोना महामारी में यात्री बिना मास्क व सैनिटाइजर के न चलें। खासकर माघ मेला जाने वाले यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। तीन अतिरिक्त बसें अभी चल रही हैं। यात्रियों की तादाद बढ़ी तो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

वीएन त्रिपाठी, एआरएम।

chat bot
आपका साथी