फतहपुर मंडाव के 96 विद्यालय हुए स्मार्ट

नगर पंचायत क्षेत्र के पांती स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इस तरह फतहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र में स्थित 155 विद्यालयों में 96 विद्यालय स्मार्ट हो चुके हैं। उद्घाटन सेवानिवृत्त निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के जयप्रकाश मल्ल व खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 07:42 PM (IST)
फतहपुर मंडाव के 96 विद्यालय हुए स्मार्ट
फतहपुर मंडाव के 96 विद्यालय हुए स्मार्ट

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : नगर पंचायत क्षेत्र के पांती स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इस तरह फतहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र में स्थित 155 विद्यालयों में 96 विद्यालय स्मार्ट हो चुके हैं। उद्घाटन सेवानिवृत्त निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के जयप्रकाश मल्ल व खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों के अंदर ज्ञान का सृजन सरलता से होगा तथा वह ज्ञान उनके मन और मस्तिष्क में स्थाई रहेगा। आने वाले समय में सिर्फ स्मार्ट क्लास नहीं बल्कि पूरे विद्यालय को स्मार्ट बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि पंकज कुमार सिंह ने तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से शिक्षक विषय को रुचिकर बनाएंगे तथा बच्चों में उत्सुकता बढ़ेगी। बच्चे टीवी स्क्रीन पर ऑडियो विजुअल के द्वारा कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित पढ़ाई कर सकेंगे। प्रधानाध्यापक राधेश्याम पांडेय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विद्यालय में सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनानाथ पांडेय व संचालन कन्हैया यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी