आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, भेजा प्रस्ताव

मऊ : कौशांबी में गोली से घायल वकील उपेंद्र मिश्र के निधन पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने गह

By Edited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 08:33 PM (IST)
आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, भेजा प्रस्ताव

मऊ : कौशांबी में गोली से घायल वकील उपेंद्र मिश्र के निधन पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बार के पुस्तकालय कक्ष में शोकसभा हुई। बार ने प्रस्ताव पारित कर हत्या के दोषी लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी व मृत अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजे मांग की।

ज्ञातव्य है कि कौशांबी जनपद के वकील उपेंद्र मिश्र की कचहरी से घर जाते समय एक सप्ताह पूर्व बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई थी। जीवन और मृत्यु से संघर्ष करते हुए वह अंतत: प्राण त्याग दिए। इसका समाचार मिलते ही डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष बीबी ¨सह की अध्यक्षता में शोक सभा की गई तथा गतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। बार ने प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बार के महामंत्री अतुल कुमार राय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा देने की सरकार से मांग की तथा बार का प्रस्ताव पारित कर दोषी बदमाशो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। शोकसभा में ईश्वर चंद त्रिपाठी, चेत ¨सह, पीएन ¨सह, रितेश लाल, जवाहर प्रजापति, केशव यादव, रईश अहमद, जावेद अहमद, रीना ¨सह, ओमप्रकाश पांडेय, प्रेमचंद राय आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी