मोदी योगी के नेतृत्व में हो रहा परिवर्तन

दीक्षा समारोह में छात्रों को दिया राज्यपाल ने हमेशा चलते रहने का संदेश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 12:21 AM (IST)
मोदी योगी के नेतृत्व में हो रहा परिवर्तन
मोदी योगी के नेतृत्व में हो रहा परिवर्तन

जागरण संवाददाता, मथुरा: देश और प्रदेश दोनों को देखें। पिछली सरकारें और वर्तमान सरकार का कार्यकाल देखें। पाएंगे कि देश और प्रदेश में मोदी-योगी के नेतृत्व में व्यापक परिवर्तन हो रहा है। कानून और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। इसी का परिणाम है कि इंवेस्टर्स समिट-2018 में बड़ी संख्या में निवेशकों ने प्रदेश में रुचि दिखाई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं विश्वविद्यालय और गो अनुसंधान संस्थान के कुलाधिपति एवं राज्यपाल राम नाइक ने शुक्रवार को दीक्षा समारोह में कहा कि कई वर्षो से महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिए जाने की बात चल रही है, लेकिन पिछले डेढ़ साल में साढ़े पंद्रह लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। इनमें छात्राओं की संख्या 51 फीसद रही है। यह समझने के लिए काफी है कि छात्राएं आज अपने दम पर आगे निकल रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उनके कार्यकाल का यह अंतिम दीक्षा समारोह है। दीक्षा समारोह में जो गुणात्मक मौलिक परिवर्तन हुआ है, वह भारतीय पोशाक का समारोह में शामिल होना है। गाउन और हैट के दीक्षा समारोह प्रदेश में अब नहीं हो रहे।

श्री नाइक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समग्र मानवता के विकास के लिए काम किया। उन्होंने विवि की कैलेंडर व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला और कहा कि पहले कई-कई साल तक दीक्षा समारोह नहीं होते थे, लेकिन अब समय पर आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को अगले पड़ाव का संदेश देते हुए कहा कि आगे हमें कहां जाना है? इसको ध्यान में रखकर सतत आगे बढ़ते रहना चाहिए। आठवें दीक्षा समारोह में कुलपति पदक प्रभा शर्मा को प्रदान किया गया वहीं सर्वाधिक पदक जितेंद्र ¨सह गांधार को मिले। कुल 93 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटी गईं। 14 विद्यार्थियों को पीएचडी प्रदान की गई। कुलाधिपति ने किया समारोह का शुभारंभ

जासं, मथुरा: दीक्षा समारोह का शुभारंभ कुलाधिपति की उद्घोषणा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने स्वागत भाषण के साथ राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाइक, मुख्य अतिथि यूजीसी के चेयरमैन धीरेंद्र पाल ¨सह और विशिष्ट अतिथि पशुधन मंत्री एसपी ¨सह बघेल को बुके भेंट कर और पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। राज्यपाल को समारोह स्थल पर एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां से कुलाधिपति को कुलपति और कार्य परिषद के पदाधिकारी मंच तक लेकर पहुंचे। समारोह को मुख्य अतिथि यूजीसी के चेयरमैन धीरेंद्र पाल ¨सह और विशिष्ट अतिथि पशुधन मंत्री एसपी ¨सह बघेल, रजिस्ट्रार प्रो. पीके शुक्ला ने भी संबोधित किया। विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी