कुंडों का वास्तविक स्वरूप लौटाएंगे: श्रीकांत

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि ब्रजमंडल के विकास को ब्रज तीर्थ विकास परिषद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 12:48 AM (IST)
कुंडों का वास्तविक स्वरूप लौटाएंगे: श्रीकांत
कुंडों का वास्तविक स्वरूप लौटाएंगे: श्रीकांत

गोवर्धन: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि ब्रजमंडल के विकास को ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। विकास को 450 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें 100 करोड़ का प्रावधान ब्रज के विकास के लिए है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की भी ब्रजभूमि का विकास कराने की मंशा है। गिरिराजजी का प्राचीन और कुंडों का वास्तविक स्वरूप लौटाना है। स्वच्छता और पॉलीथिन मुक्ति का ख्याल रखा जाएगा। ब्रज की उपेक्षा नहीं होगी। गिरिराजजी की तरफ कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

रविवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने परिक्रमा मार्ग का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर जतीपुरा के समीप पौधरोपण किया। डीएफओ अर¨वद कुमार को देरी से आने पर उन्होंने लताड़ लगाई। स्थानीय लोगो ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सियाराम शर्मा, श्याम सुंदर उपाध्याय, हरिओम शर्मा, चंद्र विनोद कौशिक, महेंद्र गोस्वामी, बाबूलाल चौधरी, रामचंद्र बघेल आदि प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी