पुलिस की छवि अभी जनता की नजर में खराब

एडीजीपी अजय आनंद ने बुधवार को बेहिचक स्वीकार किया कि अभी पुलिस की छवि आम जनता की नजर अभी पूरी तरह से नहीं निखर पाई है। जनता का विश्वास जीतने के लिए पुलिसिग में अभी काफी सुधार की जरुरत है। इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है। पोस्को एक्ट तेजी से की कार्रवाई के लिए एडीजीपी आगरा जोन एसएसपी की तारीफ करने से भी अपने आप को नहीं रोक सके और कहा कि घटनाओं का अनवारण की गति भी बेहतर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 06:28 AM (IST)
पुलिस की छवि अभी जनता की नजर में खराब
पुलिस की छवि अभी जनता की नजर में खराब

जागरण संवाददाता, मथुरा: एडीजी अजय आनंद ने बुधवार को बेहिचक स्वीकार किया कि अभी पुलिस की छवि आम जनता की नजर अभी पूरी तरह से नहीं निखर पाई है। जनता का विश्वास जीतने के लिए पुलिसिग में अभी काफी सुधार की जरूरत है। इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है। पॉक्सो एक्ट में तेजी से की कार्रवाई के लिए एडीजी आगरा जोन एसएसपी की तारीफ करने से भी अपने आप को नहीं रोक सके और कहा कि घटनाओं का अनावरण की गति भी बेहतर है।

आगरा जोन एडीजी अजय आनंद बतौर नोडल अधिकारी मंगलवार को मथुरा दो दिवसीय दौरे पर आए थे। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि मथुरा आगरा जोन का महत्वपूर्ण जिला है। वह पुलिसिग में सुधार और आम जनता के बीच पुलिस की छवि की जानकारी के साथ अभियोजन, आबकारी, खनन, वन समेत पुलिस से संबंध रखने वाले अधिकारियों से बातचीत करने आए थे। उन्होंने पुलिस लाइन, कैंटीन, महिला थाने के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पर बल दिया और कहा कि महिला थाने में परिवारों को टूटने से बचाने के लिए परामर्श केंद्र बेहतर कार्य कर रहा है। एडीजी ने एसएसपी से कहा कि गुरुवार से ही सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट लगाकर वाहन पर चलने के निर्देश दिए जाएं। एक सवाल के जवाब में कहा कि अब शराब तस्करी के मामले में संलिप्त चालक और क्लीनर तक कार्रवाई नहीं सिमटेगी। गाड़ी मालिक से लेकर भेजने वाले तक की छानबीन होगी। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात वह वृंदावन में श्रद्धालुओं से भी मिले। जानकारी में आया कि यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ दिक्कतें हैं। उनको दूर कराया जाएगा। हाईटेक ई-चालान कार्यालय तैयार कराने पर एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार की तारीफ की। कहा कि ऐसा जोन में कोई कार्यालय नहीं है। इससे पहले वह एडीजी गोवर्धन गए थे। यहां पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। खान पान की जानकारी मांगी। दो महिला पुलिस कर्मियों को नई वर्दी देकर सम्मानित किया। होमगार्ड इंदल सिंह से भी हाथ मिलाया। दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी की पूजा की। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ वरुण सिंह, थानाध्यक्ष लोकेश भाटी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी