कलश विसर्जन पदयात्रा वृंदावन के लिए रवाना

मथुरा, कराहरी: डडीसरा स्थित प्राचीन नारद कुंड पर नारद पुराण कथा के समापन पर सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Dec 2017 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 04 Dec 2017 11:24 PM (IST)
कलश विसर्जन पदयात्रा  वृंदावन के लिए रवाना
कलश विसर्जन पदयात्रा वृंदावन के लिए रवाना

मथुरा, कराहरी: डडीसरा स्थित प्राचीन नारद कुंड पर नारद पुराण कथा के समापन पर सोमवार की सुबह कलश विसर्जन पदयात्रा वृंदावन के लिए रवाना हो गई। इसमें हजारों महिला-पुरुष और बालक शामिल थे। भक्तिमय भजनों पर बैंडबाजों के साथ सभी भक्त आनंद के साथ जा रहे थे।

कथा व्यास संत श्रीरामदास महाराज ने कहा कि भगवान की पूजा-अर्चना नि:स्वार्थ भाव से करनी चाहिए। जो मनुष्य किसी भी लालच से या किसी स्वार्थ से भगवान की पूजा-अर्चना करता है, उसे उसका फल कभी नहीं मिलता। बिना किसी लालच के की गई पूजा शुभ फल देने वाली होती है। जो मनुष्य बिना किसी लालच से पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ भगवान की पूजा करता है, उसे बिना मांगे ही सभी मनोरथ पूरे होते हैं।

chat bot
आपका साथी