Move to Jagran APP

CM Yogi Kanpur Visit: सीएम योगी की पतारा में जनसभा, भोले के समर्थन में की मतदान की अपील; विपक्षियों पर भी रहे आक्रामक

मुख्यमंत्री योगी ने पतारा में जनसभा को संबोधित करते हुए बोला कि लगभग आधा चुनाव हो चुका है और रुझान बताते हैं फिर एक बार मोदी सरकार। और इस बार 400 के पार। उन्होंने कहा कि विपक्षी भारत के खिलाफ ही साजिश में लगे रहे। एक तरफ राम भक्त दूसरी ओर द्रोही। राम द्रोही का पतन तो हमेशा हुआ है। कानपुर की धरती पौराणिक ऐतिहासिक है और यहां के...

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Published: Wed, 08 May 2024 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 02:31 PM (IST)
सीएम योगी ने पतारा में भोले के समर्थन में मांगे वोट

जागरण संवाददाता, कानपुर। CM Yogi In Kanpur: अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटमपुर तहसील के पतारा ब्लॉक में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) विपक्ष पर जमकर बरसे। कहा कि देशद्रोहियों से देश को बचाने का चुनाव है और हमे भावी पीढ़ी को विकसित भारत देना है। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन हुई सभा में उन्होंने कहा कि अब तक आधा चुनाव हो चुका है और रुझान बताते हैं फिर एक बार मोदी सरकार। इस बार 400 पार होने वाला है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, विपक्षी भारत के खिलाफ ही साजिश में लग गए। एक तरफ रामभक्त दूसरी ओर द्रोही हैं। राम द्रोही का पतन तो हमेशा हुआ है। कानपुर की धरती पौराणिक ऐतिहासिक है। यहां के लोगों ने देशभक्ति को हमेशा प्राथमिकता दी। यह सिर्फ चुनाव नहीं भारत को दुनिया में आत्मनिर्भर बनाना है। जबकि विपक्ष जाति धर्म के नाम पर जनता को लड़ाकर माफिया को गले का हार बनाएंगे।

सपा-बसपा ने बिना मांगे कांग्रेस को दिया था समर्थन

2004 में सपा-बसपा ने बिना मांगे कांग्रेस को समर्थन दिया था। उस समय भी धार्मिक आधार पर आरक्षण की बात कही थी। भाजपा ने विरोध किया था। फिर सच्चर कमेटी उसने भी कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते। अब कांग्रेस इसे फिर लागू करना चाहती है। ये देश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे और माफिया को मिट्टी में मिला दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर खामोश विपक्षी माफिया के घर फातिहा पढ़ने गये थे।

अब व्यापारी से कोई वसूली नहीं कर सकते क्या, सपा और कांग्रेस के लोग राम मंदिर बना पाते? आज माफिया कहता है कि जान बख्श दो। उन्होंने कहा हम रामलला को ही विराजमान नहीं करते। माफिया का रामनाम सत्य भी करते हैं।

रिपोर्ट आने दीजिए घाटमपुर में बनेगा शुगर कांप्लेक्स

घाटमपुर में चीनी मिल चालू करने को मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा, सर्वे रिपोर्ट आने दीजिए, शुगर कांप्लेक्स बनाएंगे। डिफेंस कारिडोर को लेकर कहा,यहां बनी तोपें गोला बारूद दुनिया में जा रहा है। इससे कानपुर का नाम चमक रहा है।

कांग्रेस के नेता अपने पहले के नेताओं को कोसते

मुख्यमंत्री ने कहा अब कांग्रेस के प्रत्याशी ही अपने पूर्व के नेताओं को कोसते हैं कि राम मंदिर कांग्रेस ने क्यों नहीं बनाया। देश का विभाजन कराया। अब जनता को क्या जवाब दें। 

बदलेगा अकबरपुर का नाम

मुख्यमंत्री बोले कि अकबरपुर का बार बार लेने में संकोच होता है।गुलामी के अंशों को समाप्त करेंगे।

आप सब बन जाएं भोले

योगी ने कहा, अब मतदाता और कार्यकर्ता भोले बन जाए। मोदी के प्रतिनिधि बन जाएं।विकसित भारत के लिए वोट दें।आपकी भावी पीढ़ी आपको धन्यवाद देगी।

यह भी पढ़ें- चौथे चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई हुए BJP में शामिल; CM योगी की सभा में ली सदस्यता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.