दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, मथुरा: मांट के गांव बेगमपुर के जंगल में चालीस वर्षीय पलवल निवासी महिला की दुष्कर्म

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jun 2016 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2016 12:04 AM (IST)
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, मथुरा: मांट के गांव बेगमपुर के जंगल में चालीस वर्षीय पलवल निवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

बेगमपुर के पास चालीस वर्षीय महिला का शव शनिवार सुबह ज्वार के खेत में पड़ा मिला। महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। एसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि मौके से मिले पहचान पत्र के मुताबिक महिला ललिता पत्नी दाताराम निवासी बंचारी होडल, पलवल (हरियाणा) की रहने वाली थी। दोपहर तक महिला के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका था। शव के पास से एक फोटो भी मिला है, जिसमें उसके साथ एक साधु भी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि महिला के शव के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी तस्दीक करने टीम को हरियाणा भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ है कि महिला करीब डेढ़ साल से गायब थी।

chat bot
आपका साथी