Mainpuri By Election: 17.50 लाख मतदाता लिखेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

Mainpuri By Poll मुलायम सिंह के निधन से मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी। अब सोमवार को यहां प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। मुख्य मुकाबले में भाजपा और सपा के प्रत्याशी हैं। सपा से मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Publish:Sun, 04 Dec 2022 01:45 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2022 01:45 PM (IST)
Mainpuri By Election: 17.50 लाख मतदाता लिखेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना
Mainpuri By Election: मैनपुरी में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई।

मैनपुरी, जागरण टीम। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रविवार को रवानगी हुई है। मंडी परिवार में कार्मिकों को सामग्री आवंटन किया गया है।

भाजपा और सपा के बीच है मुकाबला

सोमवार को सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के सहित छह उम्मीदावारों के बीच मुकाबला होगा। मुख्य मुकाबले में भाजपा और सपा हैं।

ये हैं मैदान में

रघुराज सिंह शाक्य - भाजपा - कमल का फूल डिंपल यादव - सपा - साइकिल प्रमोद कुमार यादव - भारतीय कृषक दल गन्ना किसान भूपेंद्र यादव राष्ट्रीय शोषित पार्टी- कांच का गिलास सुषमा देवी- निर्दलीय- बल्ला (बैट) सुरेश चंद- निर्दलीय- आइसक्रीम

मैनपुरी लोकसभा सीट पर एक नजर

यह विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र भोगांव विधानसभा क्षेत्र किशनी विधानसभा क्षेत्र करहल विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र

मतदान केंद्र - 1608

मतदेय स्थल - 2239

940372 - पुरुष मतदाता

802644 - महिला मतदाता

77 - अन्य मतदाता

1746895 - कुल मतदाता

आठ लाख महिलाएं भी दिखाएगी वोट की ताकत

उप चुनाव में 17.50 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इस बार भी आधी आबादी इस चुनाव में वोट की ताकत दिखाने को आतुर है। पांचों विधानसभाओं में भले ही महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से करीब डेढ़ लाख कम है, लेकिन संसदीय क्षेत्र की 8.02 लाख महिला मतदाता ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाएंगी। वैसे, सबसे ज्यादा महिला मतदाता जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की हैं।

विधानसभावार महिला मतदाता

विधानसभा- महिला मतदाता मैनपुरी- 157232 भोगांव- 156444 किशनी- 140600 करहल- 167716 जसवंतनगर- 180753 सर्विस मतदाता- 178 कुल महिला मतदाता- 802745

जसवंतनगर में ज्यादा महिला मतदाता

मैनपुरी संसदीय सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख से कुछ ही ज्यादा है तो पौने दो सौ महिला सर्विस मतदाता भी हैं। पांच विधानसभाओं इस सीट में शामिल जसवंतनगर विधानसभा महिला मतदाताओं की संख्या में सबसे आगे हैं, जबकि मैनपुरी की विधानसभा किशनी इसमें पीछे हैं।

ये भी पढ़ें...

Agra News: पति ने गर्लफ्रेंड के डर से साथ नहीं घुमाई पत्नी, चार साल बर्दाश्त की बेरुखी, अब लिखाई रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी