महंगाई के विरोध में उतरी सपा लोहिया वाहिनी

मैनपुरी जासं। बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:10 AM (IST)
महंगाई के विरोध में उतरी सपा लोहिया वाहिनी
महंगाई के विरोध में उतरी सपा लोहिया वाहिनी

जासं, मैनपुरी: बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।

शनिवार दोपहर जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट जाने की तैयारी की थी। पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर एलआइसी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेल की कीमतों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया है। लगातार दाम बढ़ रहे हैं। कानपुर शेल्टर होम की घटना की जांच को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।

खरपरी में हुए अग्निकांड में मृतकों के नाम से 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भी कमी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों की वजह से समस्याएं बढ़ रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां छीनी जा रही हैं। सरकार सिर्फ कोरे वायदे ही कर रही है, किसी भी बेरोजगार को नौकरी नहीं दी गई है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। इस मौके पर विजय कठेरिया, अरुण प्रताप सिंह, गंगाराम, देवेंद्र सिंह, नीरज यादव, जीतू दिवाकर, देव यादव, साबिर अली, रमेश यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी