मैनपुरी के विभाजन का कड़ा विरोध

मैनपुरी: जनपद के विभाजन के विरोध में करहल थाना क्षेत्र के गांव पतारावासियों ने विरोध करते हुए सभा आय

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 07:34 PM (IST)
मैनपुरी के विभाजन का कड़ा विरोध

मैनपुरी: जनपद के विभाजन के विरोध में करहल थाना क्षेत्र के गांव पतारावासियों ने विरोध करते हुए सभा आयोजित कर नए जिले में पतारा क्षेत्र को शामिल करने का विरोध किया।

सभा को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमानी कर रही है। उसने राजनीतिक हितों के लिए तत्काल जिले की तहसीलों और विधानसभाओं का मनमाना परिसीमन किया है, जिसका परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पहले से ही अपने अधिकारों से वंचित है। उन्होने क्षेत्रवासियों से संगठित होकर इस लड़ाई को लड़ने की अपील की। हरिराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र को ब्लॉक बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र की पहचान मैनपुरी से जुड़ी हुई है।

सभा को हेमराज सिंह भदौरिया, शिवकुमार सिंह चौहान, जगेश सिंह तोमर, रामनाथ सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा में रामनिवास सिंह भदौरिया, लोकपाल सिंह, शेर सिंह, सुनील सिंह, श्याम पाल सिंह, मुकेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। सभा में निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर को जिले के विभाजन के विरोध में राज्य सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।

chat bot
आपका साथी