आरोपित से तमंचा छीन कर थाने पहुंची महिला

संवाद सूत्र महोबकंठ (महोबा) घर के सभी लोग काम से बाहर गए थे। तभी गांव का एक दबंग आया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:37 PM (IST)
आरोपित से तमंचा छीन कर थाने पहुंची महिला
आरोपित से तमंचा छीन कर थाने पहुंची महिला

संवाद सूत्र, महोबकंठ (महोबा) : घर के सभी लोग काम से बाहर गए थे। तभी गांव का एक दबंग आया और महिला को तमंचा लगा कर पूछा तुम्हारे लड़के कहां हैं। इतने में पड़ोस का एक युवक बोल उठा तो आरोपित उधर देखने लगा। तभी मौका देख महिला ने आरोपित से तमंचा छीन लिया। इसी बीच आरोपित मौके से भाग गया। महिला तमंचा लेकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत कर आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया।

सरकार का शक्ति मिशन का असर लगता है छितरवारा में दिखने लगा है। छितरवारा ग्राम निवासी आशा पत्नी जयद्रथ ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को घर पर अकेली थी। तभी ग्राम का देवीदीन घर पहुंचा और आवाज लगाई के अंदर कौन है। आवाज सुन कर महिला बाहर जैसे ही आई तो आरोपित ने उसके तमंचा अड़ा दिया और पूछा कि तुम्हारे लड़के कहां हैं। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुन कर पड़ोस के बगल वाले मकान रह रहा महिला का भांजा भूपेंद्र राजपूत वहां आ गया। आरोपित का जैसे ही ध्यान बटा तो महिला ने उससे तमंचा छीन लिया। इस पर आरोपित मौका देख कर वहां से भाग गया। महिला आरोपित का तमंचा लेकर थाने पहुंची।

महोबकंठ थाना प्रभारी आनंद कुमार ने कहा कि महिला की ओर से तहरीर मिली है, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी