धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जासं महोबा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:05 PM (IST)
धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जासं, महोबा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यालय स्थित गुरुद्वारे में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति में अरदास एवं लंगर का आयोजन किया गया।

जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर जन्मदिन के बारे में जानकारी दी और मरीजों ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। वी-मार्ट में व डा. ज्ञानेश अवस्थी के अस्पताल में निश्शुल्क स्वाथ्य परीक्षण किया गया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों को जो लाभ दिया है वह किसी भी सरकार ने किसानों और जवानों को नहीं दिया। किसानों जवानों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां कोआपरेटव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, मुरली मनोहर तिवारी, रामऔतार राजपूत क्षेत्रीय मंत्री, उर्मिला राजपूत, जय जवान-जय किसान के संयोजक राघवेंद्र, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जागेश्वर चौरसिया, रामजी गुप्ता, विनोद कुशवाहा, नगर महामंत्री संतोष गुप्ता, पंकज गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने किया।

chat bot
आपका साथी