बुंदेलखंड में अपार खनिज संपदा, नहीं हो पाया विकास : राजा बुंदेला

संवाद सहयोगी कुलपहाड़ (महोबा) बुंदेलखंड में अपार खनिज संपदा हैं इसके बाद भी क्षेत्र का वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 05:00 PM (IST)
बुंदेलखंड में अपार खनिज संपदा, नहीं हो पाया विकास : राजा बुंदेला
बुंदेलखंड में अपार खनिज संपदा, नहीं हो पाया विकास : राजा बुंदेला

संवाद सहयोगी, कुलपहाड़ (महोबा): बुंदेलखंड में अपार खनिज संपदा हैं, इसके बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। पं. बृजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान कुलपहाड़ की ओर से आयोजित एकादश सारस्वत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड के सुधार को लेकर साहित्यकारों को आगे आना होगा।

पं. बृजमोहन अवस्थी के 85वें जन्मदिवस पर हो रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता गुण सागर सत्यार्थी ने की। अध्यक्ष महेंद्र भीष्म, मुख्य अतिथि राजा बुंदेला व डा. कमलेश सक्सेना ने साहित्य सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 विभूतियों को सम्मानित किया। इसमें पं. खुशीराम द्विवेदी शिक्षक एवं साहित्यकार, डा. गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर, डा. सुनीता राठौर विधि, डा. मुकेश खरे को चिकित्सा, गीतांजलि शर्मा को खेल, संतोष पटैरिया को साहित्य संस्कृति, डा. निधि अग्रवाल को साहित्य, डा. अमित दुबे, जितेंद्र, डा. मानसी द्विवेदी, पवन गुप्ता तूफान, प्रशांत मिश्रा, मृदुल कपिल , आशीष कुलश्रेष्ठ , लालबहादुर यादव उर्फ खज्जू कक्का को प्रशस्ति पत्र व पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया गया। राजा बुंदेला ने पं. बृजमोहन अवस्थी लिखित सेनापति महल, बाजीराव मस्तानी, सुगिरा गढ़ी पुस्तक रचनावली का लोकार्पण किया। राजा बुंदेला ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में अपार खनिज संपदा होने के बावजूद भविष्य के बारे में कुछ न सोचने के कारण यह क्षेत्र भूख, सूखा व बेरोजगार है। इस पर साहित्यकारों को सोचना चाहिए। आज बुंदेलखंड क्षेत्र पानी, पलायन , पकड़ , फट्टा व कट्टा पांच चीजों के लिए जाना जाता है। जब पंजाबियों के लिए पंजाब , बंगालियों के लिए बंगाल राज्य बन सकता है तो बुंदेलखंड वासियों के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का निर्माण भी होना चाहिए। उपाध्यक्ष शैलेंद्र अवस्थी, सचिव डा भूपेंद्र अवस्थी, अनुज किशोर पाठक, डा राजेंद्र तिवारी, अनिल मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी