अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से कार्यकर्ताओं में गुस्सा

जागरण संवाददाता महोबा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने 15 अगस्त को अंग्रेजों से मिली आजादी को भ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 05:56 PM (IST)
अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से कार्यकर्ताओं में गुस्सा
अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से कार्यकर्ताओं में गुस्सा

जागरण संवाददाता, महोबा : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने 15 अगस्त को अंग्रेजों से मिली आजादी को भीख में मिली आजादी बताया। इससे कांग्रेसियों में गुस्सा है। शनिवार को कांग्रेस की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकीला बानो के नेतृत्व में महिलाएं आल्हा चौक पर कंगना का पुतला दहन करने पहुंची, लेकिन पुलिस ने पुतला दहन नहीं करने दिया।

महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गीता, जाकरा, रईशा, बुद्धिया, सुल्ताना, रोशनी, शिवदेवी सहित तमाम महिला शनिवार की शाम कंगना रनौत का पुतला दहन करने पहुंची। जहां पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला दहन नहीं करने दिया। इस पर उनकी पुलिस से बहस भी हुई। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसआई आनंद कुमार को दिया। बताया कि कंगना के बयान से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिवीरों व देश का अपमान हुआ है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कंगना पर मुकदमा दर्ज कर भारत सरकार उनसे पद्मश्री सम्मान को वापस ले।

chat bot
आपका साथी